सिर्फ एक SUV नहीं, ये है भारतीय परिवारों का भरोसा – देखें Mahindra Bolero का नया अवतार

Mahindra Bolero 2025 की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह न केवल 2025 में बल्कि सालों भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन 2025 में Mahindra ने Bolero को नए फीचर्स और कुछ बदलाव के साथ पेश किया है। इसकी मजबूत बॉडी और पहचान इसे बाकी कारों से अलग बनाती हैं।

ऐसा लुक जो भीड़ में भी नजर आए

Mahindra Bolero 2025 का लुक अब पहले से ज्यादा मॉडर्न होगया है। हालांकि इसका बॉक्स शॉप डिजाइन पहले जैसा ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह इसीलिए वैसा ही रखा गया है ताकि गाड़ी की पहचान बनी रहे।

2025 के मॉडल में इसमें नया फ्रंट ग्रील, नए डिजाइन की हेडलाइट ,मजबूत मेटल बॉडी, साइड में स्टाइलिश ग्राफिक्स, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे स्टाइलिश और आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसके डिजाइन को पहले से ज़्यादा आकर्षक और मॉडर्न लुक देते हैं।

Mahindra Bolero 2025

माइलेज भी शानदार

2025 में इस कार में BS6 फेज-2 मानकों के मुताबिक इंजन लगाया गया है। इसका मतलब ये है कि यह गाड़ी अब ज्यादा इको फ्रेंडली है। इसमें 1.5 लीटर का mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क दे सकता है।

इसके अलावा इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी शामिल किए गए हैं। माइलेज की बात करें तो यह 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

जानिए क्या-क्या है खास

इस कार का माइलेज अच्छा होने के साथ साथ मेंटेन भी काफी सस्ता है। इसमें बहुत से आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AC और हीटर, पावर स्टीयरिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, Eco मोड ड्राइविंग के लिए, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर एयरबैग, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), रियर पार्किंग सेंसर्स आदि देखने के लिए मिलते हैं।

Mahindra Bolero 2025

जानिए कीमत और वेरिएंट्स

इसकी कीमत की बात की जाए तो ये अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.90 लाख से शुरू होती है और ₹11.20 लाख तक जाती है। इसे 2025 में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें Bolero B4 (बेस मॉडल), Bolero B6 (मिड वेरिएंट), Bolero B6 (O) (टॉप वेरिएंट) शामिल हैं। हर मॉडल के हिसाब से इसकी कीमत अलग अलग है।

यह कार मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ कम मेंटेनेंस खर्च भी देती है। इसके अलावा ये अच्छा माइलेज भी देती है। इसीलिए अगर आप गांव में रहते हों या शहर में यह कार हर जगह सालों तक आपका साथ निभाएगी। मजबूत बॉडी, शानदार माइलेज और दमदार इंजन की वजह से आज ही भारतीयों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:



Next Post Previous Post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now