Gold Price Today: आज सोने की कीमत में फिर हुआ इजाफा, जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट का नया रेट

Gold Price Today: सोने के गहने हमेशा से ही निवेश के लिए इस्तेमाल होते हुए आए हैं। लेकिन नए ज़माने में सोने में निवेश करने के कई तरीके और सामने आए हैं। अगर निवेश की बात हो तो भारतीय बाजार में सबसे पहले लोग सोने पर ही नज़र डालते हैं। क्योंकि सोना हमेशा से ही भारतीय लोगों के बीच मजबूत और सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है।

अगर आप भी आज के ताज़ा सोने के दाम जानना चाहते हैं ,तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आज यानी 19 जुलाई 2025 के सोने के ताज़ा दामों के बारे में बात करेंगे।

आज सोने के दाम: Gold Price Today

आज भारत में सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये बढ़ोतरी काफी मामूली है। लेकिन ये बढ़ोतरी शहर और राज्य के हिसाब से अलग अलग देखने के लिए मिल सकती है। आमतौर पर पूरे भारत में आने वाली बढ़ोतरी कुछ इस तरह से है:

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹9,939 (+₹1)

10 ग्राम – ₹99,390 (+₹10)

100 ग्राम – ₹9,93,900 (+₹100)

Gold Price Today

22 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹9,111 (+₹1)

10 ग्राम – ₹91,110 (+₹10)

100 ग्राम – ₹9,11,100 (+₹100)

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,455 (+₹1)

10 ग्राम – ₹74,550 (+₹10)

100 ग्राम – ₹7,45,500 (+₹100)

भारत के अलग अलग शहरों में सोने के दाम

भारत के अलग अलग शहरों में सोने की कीमतें अलग अलग हैं। जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,939 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,111 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा दिल्ली में ये कीमतें थोड़ी और ज्यादा हैं जहां 24 कैरेट सोना ₹9,953 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,126 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,943 और 22 कैरेट सोना ₹9,116 प्रति ग्राम देखा गया है।

सोने के दाम क्यों घटते बढ़ते हैं?

सोने के दामों में बदलाव आने के कई कारण होते हैं। जैसे जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार सोने की मांग या दाम गिरते हैं, तो सोने की कीमत गिरती हुई नज़र आती है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की गिरावट या मजबूती भी सोने की कीमतें बदल देती है। त्योहार और शादी के सीजन में मांग के बढ़ जाने से भी सोने के दामों में वृद्धि देखी जा सकती है।

क्या अभी सोने में निवेश करना सही रहेगा?

नहीं, फिलहाल भारत बढ़ते हुए दामों की और है। ऐसे समय में निवेश करना सही नहीं माना जाता है। जब सोने का बाज़ार गिरता है तब सोने के दामों में निवेश करना सबसे अच्छा जाता है। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश कर रहे हैं, तो ये मौका भी ठीक है क्योंकि दामों में ज्यादा तेजी नहीं देखी गई है।

Gold Price Today

आज के बाज़ार बढ़ने से सोने की अहमियत पर कोई असर नहीं आया है। आज भी सोना भारतीय निवेश बाजार का अहम हिस्सा है। पिछले कई दिनों पर नज़र दौड़ाएं तो, भारतीय बाजार में सोने में कभी तो तेजी देखी गई है कभी दाम घटते हुए नज़र आए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:



Next Post Previous Post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now