Gold Price Today: बढ़ गए सोने के दाम, जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की आज की नई कीमतें
Gold Price Today: भारत में सोने की कीमत को लेकर हमेशा से ही चर्चा करना लोगों का पसंदीदा विषय रहा है। यह न सिर्फ गहने और निवेश का विकल्प है बल्कि शादी ब्याह और शुभ अवसरों का अहम हिस्सा भी है। यही वजह है कि लोग रोजाना इसकी कीमतों पर नजर रखते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे कि आज यानी 15 जुलाई 2025 को होने के क्या दाम चल रहे हैं?
15 जुलाई 2025 के ताजा रेट
आज यानी 15 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में हल्की सी बढ़त देखी गई है। 24 कैरेट से 18 कैरेट तक कैटेगरी में फर्क देखा गया है। आज 24 कैरेट सोना ₹9,989 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,156 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोना कुछ इस तरह से हैं:
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,989
10 ग्राम – ₹99,890
100 ग्राम – ₹9,98,900
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,156
10 ग्राम – ₹91,560
100 ग्राम – ₹9,15,600
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,492
10 ग्राम – ₹74,920
100 ग्राम – ₹7,49,200
भारत के बड़े शहरों में सोने के भाव
भारत के अलग-अलग शहरों में दामों में थोड़ा सा फर्क देखा गया है। यह फर्क आमतौर पर टैक्स, मेकिंग चार्ज और लोकल डिमांड की वजह से होता है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,989 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,156 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹9,994 और 22 कैरेट सोना ₹9,161 प्रति ग्राम पर मिल रहा है. जबकि दिल्ली में कीमत सबसे ज्यादा है यहां 24 कैरेट सोना 10,004 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹9,171 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।
पिछले दिनों सोने का हाल
पिछले 10 दोनों पर नजर डालें तो सोने की कीमतें कभी तो बढ़ी है और कभी घटी हैं। 10 जुलाई 2025 से 12 जुलाई 2025 तक सोने की कीमत लगातार घटी थी। उसके बाद 13 जुलाई को कीमतों में स्थिरता देखी गई। इससे पहले 9 और 7 जुलाई को कीमतें घटी थी जबकि 8 जुलाई 2025 को कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
निवेश के लिए जरूरी सलाह
अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपको सोने की घटती हुई कीमतों में ही निवेश करना चाहिए। यह निवेश का सबसे बेहतर समय माना जाता है। आने वाले त्योहारों के मौसम में सोने के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे में निवेश करना फायदे का सौदा साबित नहीं होगा हालांकि निवेश करने से पहले दामों पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- KTM RC 125 की एंट्री ने स्पोर्ट्स बाइक की दुनिया में मचाया तहलका – जानिए इसकी सारी खूबियां
- EV सेगमेंट का नया चैंपियन – Bajaj Chetak Electric ने लॉन्च के साथ ही जीत लिया बाजार और दिल
- Renault Kiger बनी अब हर मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद – जानिए क्यों!