अब रफ्तार बने रॉयल Suzuki Gixxer SF के साथ हर मोड़ हो कंट्रोल में और हर सफर हो यादगार!

Suzuki Gixxer SF 2025 में स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेजोड़ मेल पेश करती है। यह बाइक अपने शार्प डिजाइन और आकर्षक एलिमेंट्स की वजह से बाइक प्रेमियों के बीच काफी चर्चित है। आइए इस बाइक पर चर्चा करते हैं आखिर क्यों इसे इतना पसंद किया जाता है।

स्टाइल और ताकत का नया नाम 

यह बाइक 155 cc एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन पर आधारित है जो लगभग 13.6 PS पावर 8000 rpm पर और 13.8 Nm टॉर्क 6000 rpm पर देती है। अगर वजन की बात की जाए तो इसका वजन लगभग 148 kg के आसपास है जो इसे चलाने में आसान बनाता है। इस बाइक का फ्यूल टैंक 12 लीटर का है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 45 kmpl का माइलेज देती है। मतलब शहर या हाइवे, दोनों में आराम से 300–400 किमी एक टैंक में चलना संभव है।

Suzuki Gixxer SF Bike

एडवांस फीचर्स का फुल तड़का

Gixxer SF की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है जो इसे बड़ी रेसिंग बाइक जैसा लुक देता है। यह 17” एलॉय व्हील्स से लैस है और LED हेडलाइट–टेललाइट वाला सिस्टम मिलता है। डिजिटल क्लस्टर जिसमे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट है, वह इसके स्मार्ट फीचर्स को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ Single‑channel ABS सिस्टम भी दिया गया है।

बजट में सुपरबाइक वाला फील

इस बाइक की लंबाई 2025 mm, चौड़ाई 715 mm और ऊँचाई 1035 mm है। इसका वजन और सही साइज इसे भीड़-भाड़ वाली सड़कों और हाइवे दोनों के लिए खास बनाते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1,47,400 से शुरू हो कर ₹1.75‑1.77 लाख तक जाती है। शहर और वर्ज़न के अनुसार कीमतों में मामूली अंतर देखा जा सकता है। इस बाइक को Metallic Triton Blue/Pearl White, Glass Sparkle Black, Metallic Gray/Lush Green जैसे कलर्स में पेश किया गया है।

Suzuki Gixxer SF Bike

इस तरह Suzuki Gixxer SF मॉडल एक स्टाइलिश, फीचर-रिच, और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बाइक है। यह शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों से लेकर लंबे सफर के लिए एक शानदार ऑप्शन है। अगर आप एक भरोसेमंद और स्मार्ट बाइक की तलाश में हैं, तो Gixxer SF आपकी पसंद हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:



Next Post Previous Post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now